मिट्टी का लोंदा..लघुकथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मिट्टी का लोंदा..लघुकथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

साँचे

“मिट्टी का लोंदा उलट-पलट कर एक सार कर लिया है।”

“बस चाक पर चढ़ा दूँ और बर्तन तैयार।”

“आओ बैठो न..। तुम्हें रूप बदलना सिखाती हूँ। इस लोंदे के अनगिनत रूप। न जाने कितने पुतले, कितने बर्तन..।”

“कभी खिलौना बन बच्चों का मनोरंजन करेगा।
दीपावली में लक्ष्मी-गणेश बन मन्दिर में बिराजेगा। दीप बन जगमगाएगा।
सुराही बन ठंडक देगा।
बड़भूजा भार में चढ़ा लैया-चना भूनेगा।
गमले में पौधे लग जाएँगे।
आचमनी से भगवान को धूप दे दूँगी।

और तो और! अस्थिकलश भी बन जाएगा मेरा एक दिन.. इस मिट्टी के लोंदे से।”
   “न जाने कितने पुतले भगवान के, शैतान के, इंसान के बन जाएँगे।”
 
“और एक दिन सभी को मिट्टी में मिल खुद लोंदा बन जाना है।”

…छन्नी से सूखी मिट्टी छान, मिट्टी को मसल-मसल कर सानती हुई पत्नी ने पति से कहा ।”

कुम्हार मंद-मंद मुस्कुराता हुआ, साँचे में लोंदा डाल पुतला ढालने में तल्लीन हो गया।

जिज्ञासा सिंह