लघुकथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लघुकथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

तीक्ष्ण दृष्टि

शांता एक वीडियो दिखाने के लिए घर के सभी सदस्यों को बुलाती है, और कहती है, देखो ये रहा वो वीडियो, जो कल वायरल हुआ है, वीडियो में एक लड़की पुलिसवाले से मोबाइल छीनते हुए गाली गलौज कर रही है, और सौ तमाशबीन उसे घेरे खड़े हैं । लड़की नशे में धुत है, और बार बार लड़खड़ा रही है, कई लोग उसे समझा रहे हैं ।
    यहाँ घर में,कांता के मोबाइल में भी आठ आँखें बड़े गौर से उस वीडियो को देखने में व्यस्त हैं ।
   वीडियो का अंत होते होते पिता जी के मुख से निकल ही गया, कि इसीलिए लड़कियों को बाहर भेजने में डर लगता है।
अब तो हम अपनी सोना को क्या ही बाहर पढ़ाएंगे ?
 शांता अवाक और स्तब्ध रह गई ।

**जिज्ञासा सिंह**